रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल ठगी मामला: पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता

by | Jan 3, 2026 | Crime

Jan 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पटियाला पुलिस की साइबर सेल टीम ने महाराष्ट्र से इस संगठित ठगी गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस टीमें पटियाला के लिए रवाना हो चुकी हैं।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ऑनलाइन ठगी के मास्टरमाइंड हैं और लंबे समय से साइबर अपराधों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीकों को लेकर बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। एसएसपी ने इस पूरी कार्रवाई के लिए साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर इस जटिल केस को सुलझाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

गौरतलब है कि रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल से करीब 8 करोड़ 12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुके चहल ने पटियाला के अर्बन एस्टेट स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उनकी जान बचा ली।

मामले के सामने आते ही पटियाला साइबर सेल ने तुरंत केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने उन सभी बैंक खातों को फ्रीज करवाया, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। जानकारी के अनुसार कुल 25 बैंक खातों को फ्रीज किया गया, जिनमें से करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर हुई थी। जांच में गिरोह के तार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से जुड़े पाए गए, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के सहयोग से यह बड़ी कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch