जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.200 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासा

by | Jan 3, 2026 | Crime

Jan 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नई बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद तनवीर के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले के गांव बरियाही बस्ती का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक थाना नई बारादरी के एसएचओ रविंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ रेलवे कॉलोनी के पास नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बशीरपुरा की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और सफेद रंग की बोरी फेंककर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया। जब बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमए का छात्र है और इससे पहले वह पंजाब से शराब की तस्करी कर बिहार में सप्लाई करता रहा है। जांच के दौरान उसके तार नेपाल से संचालित चरस तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल से सूटकेस में करीब 15 किलो चरस लेकर भारत आया था, जबकि संभावित ग्राहकों को दिखाने के लिए 200 ग्राम चरस अलग रखी गई थी। नेपाल से उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद वह चरस को बोरी में डालकर जालंधर आया, जहां उसे ग्राहक की लोकेशन मिलनी थी। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch