राज्यपाल पटियाला तो मुख्यमंत्री होशियारपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

by | Jan 3, 2026 | States

Jan 3, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी सूची के अनुसार पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होशियारपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी बरनाला में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य के कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, अमन अरोड़ा पठानकोट, डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, संजीव अरोड़ा फरीदकोट, डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, लाल चंद कटारूचक मलेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह ईटीओ लुधियाना, बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सोंद रूपनगर, डॉ. रविजोत सिंह मानसा, गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन और मोहितेंदर भगत मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch