रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग का बड़ा फैसला: अब रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुलेंगे चुनिंदा डाकघर

by | Jul 2, 2026 | National

Jul 2, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। गुरदासपुर डिवीजन के तहत आने वाले 7 प्रमुख डाकघरों में 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सभी रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में भी विशेष काउंटर संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर डाक सेवाओं के साथ-साथ आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

डाक विभाग के अनुसार, इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाना और आम नागरिकों को छुट्टियों के दिनों में भी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इन डाकघरों में मिलेगी विशेष सुविधा

विशेष अभियान के तहत निम्नलिखित डाकघर खुले रहेंगे—

  • गुरदासपुर हेड पोस्ट ऑफिस
  • बटाला हेड पोस्ट ऑफिस
  • पठानकोट सब पोस्ट ऑफिस
  • दीनानगर सब पोस्ट ऑफिस
  • कादियां सब पोस्ट ऑफिस
  • धारीवाल सब पोस्ट ऑफिस
  • फतेहगढ़ चूड़ियां सब पोस्ट ऑफिस

सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मिलेगा लाभ

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी चयनित डाकघर रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे।

इन डाकघरों में नागरिक स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग, सामान्य डाक सेवाओं के अलावा नया आधार कार्ड बनवाने (Enrollment) और आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे।

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और त्योहार के दौरान डाक एवं आधार संबंधी कार्य समय रहते निपटा लें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी ने खोला मोर्चा, रंधावा पहुंचे दिल्ली

2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी ने खोला मोर्चा, रंधावा पहुंचे दिल्ली

पंजाब कांग्रेस में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलावों को लेकर असंतोष गहराता नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता खुलकर नाराज दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों...

लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंजाब के लुधियाना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर में बेखौफ चोरों ने इस बार एक न्यायिक अधिकारी (JMIC) के सरकारी आवास को ही निशाना बना लिया। घटना उस समय हुई जब न्यायिक अधिकारी अदालत की छुट्टियों के चलते स्टेशन लीव पर शहर से...

मावां-धीयां योजना के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी लिंक से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

मावां-धीयां योजना के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी लिंक से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

पंजाब सरकार की 'मावां-धियां' योजना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। योजना से जुड़े वीडियो और संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं और माताएं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन और बैंक अकाउंट लिंक कराने में जुटी हुई हैं। इसी लोकप्रियता का...

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: सोनू खत्री गैंग का भंडाफोड़, हत्या की साजिश रच रहे शूटर दबोचे

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: सोनू खत्री गैंग का भंडाफोड़, हत्या की साजिश रच रहे शूटर दबोचे

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर सोनू खत्री के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश और नशा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। नवांशहर की CIA स्टाफ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके...

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना हुआ महंगा: 1 जुलाई से स्टूडेंट वीजा फीस में बड़ा इजाफा,

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना हुआ महंगा: 1 जुलाई से स्टूडेंट वीजा फीस में बड़ा इजाफा,

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों, खासकर पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नए नियमों के तहत अब स्टूडेंट वीजा की फीस 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch