2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी ने खोला मोर्चा, रंधावा पहुंचे दिल्ली

by | Jul 3, 2026 | Political

Jul 3, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब कांग्रेस में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलावों को लेकर असंतोष गहराता नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता खुलकर नाराज दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। हालांकि रंधावा ने इस संबंध में मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। गौरतलब है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कोर कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

चन्नी ने बुलाई वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक

उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी संगठनात्मक फैसलों पर नाराजगी जताते हुए अपने मोरिंडा स्थित आवास पर वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के तीन सांसदों, 12 विधायकों और 2022 विधानसभा चुनाव हार चुके करीब 40 पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया।

कई दिग्गज नेता पहुंचे बैठक में

चन्नी की बैठक में विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, गुरकीरत सिंह कोटली, गुरप्रीत सिंह कांगड़, नजर सिंह मंशाहिया, दविंदर सिंह घुबाया, इंदरबीर सिंह बलाड़िया, लखबीर सिंह लखा, तरसेम सिंह डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदन लाल जलालपुर, पूर्व सांसद कमलजीत सिंह करवालापुर और पूर्व सांसद संदीप संधू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान अन्य नेताओं के भी लगातार पहुंचने की जानकारी सामने आई।

राजनीतिक मायने

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व समय रहते वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी दूर नहीं करता है, तो 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को संगठनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch