लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

by | Jul 3, 2026 | Crime

Jul 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर में बेखौफ चोरों ने इस बार एक न्यायिक अधिकारी (JMIC) के सरकारी आवास को ही निशाना बना लिया। घटना उस समय हुई जब न्यायिक अधिकारी अदालत की छुट्टियों के चलते स्टेशन लीव पर शहर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर रखा कीमती सामान गायब था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटाई गई हैं।

गनमैन के निरीक्षण में सामने आई चोरी

पुलिस को दी शिकायत में न्यायिक अधिकारी के गनमैन ने बताया कि 27 जून को जज साहब स्टेशन लीव पर शहर से बाहर गए थे। अगले दिन उन्होंने फोन कर सरकारी आवास का निरीक्षण करने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना न्यायिक अधिकारी को दी, जिसके बाद वे लुधियाना लौटे और घर की जांच की।

40 हजार की साइकिल समेत नकदी और चांदी का सिक्का चोरी

प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर घर से करीब 40 हजार रुपये कीमत की ट्रेक (Trek) कंपनी की साइकिल, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का तथा करीब 2 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत

न्यायिक अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, सीआईए स्टाफ, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

इसके अलावा पुलिस आसपास के वीआईपी रूट और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch