ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना हुआ महंगा: 1 जुलाई से स्टूडेंट वीजा फीस में बड़ा इजाफा,

by | Jul 2, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों, खासकर पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नए नियमों के तहत अब स्टूडेंट वीजा की फीस 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.64 लाख रुपये के बराबर है। पहले यह शुल्क लगभग 1.44 लाख रुपये था।

जानकारी के अनुसार, बायोमेट्रिक शुल्क जोड़ने के बाद भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा आवेदन पर कुल करीब 1.70 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

पंजाब के छात्रों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों, विशेषकर पंजाब के युवाओं की पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन में शामिल है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। ऐसे में वीजा फीस में बढ़ोतरी का सीधा असर पंजाब के छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ेगा।

क्यों बढ़ाई गई फीस?

ऑस्ट्रेलिया सरकार का कहना है कि यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था, आवास और रोजगार से जुड़े दबाव को देखते हुए लिया गया है। सरकार विदेशी छात्रों की संख्या को नियंत्रित करने और शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी काम कर रही है।

भारतीय छात्रों को मिलने वाले वीजा में भी आई गिरावट

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में भारतीय छात्रों को जारी किए गए स्टूडेंट वीजा की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

  • 2024-25: 48,536 वीजा
  • 2023-24: 50,516 वीजा
  • 2022-23: 1,02,696 वीजा

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती फीस और कड़े नियमों के कारण आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों की संख्या और घट सकती है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार के नए नियम

1. पार्ट-टाइम नौकरी पर सीमा

अब अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ाई के दौरान हर दो सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे ही काम कर सकेंगे। हालांकि, निर्धारित छुट्टियों के दौरान उन्हें बिना समय सीमा के काम करने की अनुमति रहेगी।

2. IELTS नियम हुए सख्त

स्टूडेंट वीजा के लिए अब कम से कम 6.0 बैंड आवश्यक होगा। परीक्षा केवल अधिकृत टेस्ट सेंटर में देनी होगी। IELTS Online और TOEFL iBT Home Edition जैसे घर से दिए जाने वाले टेस्ट वीजा आवेदन के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. Genuine Student नियम में बदलाव

आवेदकों को यह साबित करना होगा कि उनका मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया जाकर केवल पढ़ाई करना है, न कि नौकरी की तलाश करना।

4. ऑस्ट्रेलिया में वीजा बदलने पर रोक

अब छात्र ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा या अन्य अस्थायी वीजा को स्टूडेंट वीजा में परिवर्तित नहीं कर सकेंगे। वीजा श्रेणी बदलने के लिए अपने गृह देश से आवेदन करना होगा।

5. ग्रेजुएट वीजा के नियम भी बदले

1 जुलाई 2026 से ग्रेजुएट वीजा के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी गई है। वहीं, इसकी आवेदन फीस बढ़ाकर 5,750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.77 लाख रुपये) कर दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंजाब के लुधियाना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर में बेखौफ चोरों ने इस बार एक न्यायिक अधिकारी (JMIC) के सरकारी आवास को ही निशाना बना लिया। घटना उस समय हुई जब न्यायिक अधिकारी अदालत की छुट्टियों के चलते स्टेशन लीव पर शहर से...

मावां-धीयां योजना के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी लिंक से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

मावां-धीयां योजना के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी लिंक से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

पंजाब सरकार की 'मावां-धियां' योजना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। योजना से जुड़े वीडियो और संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं और माताएं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन और बैंक अकाउंट लिंक कराने में जुटी हुई हैं। इसी लोकप्रियता का...

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: सोनू खत्री गैंग का भंडाफोड़, हत्या की साजिश रच रहे शूटर दबोचे

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: सोनू खत्री गैंग का भंडाफोड़, हत्या की साजिश रच रहे शूटर दबोचे

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर सोनू खत्री के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश और नशा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। नवांशहर की CIA स्टाफ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके...

गोल्ड स्मगलिंग नाकाम: शारजाह से आए यात्री के पास से 22 लाख का सोना बरामद

गोल्ड स्मगलिंग नाकाम: शारजाह से आए यात्री के पास से 22 लाख का सोना बरामद

पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग के एक बड़े प्रयास को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने शारजाह से अमृतसर पहुंचे एक यात्री को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से...

रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग का बड़ा फैसला: अब रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुलेंगे चुनिंदा डाकघर

रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग का बड़ा फैसला: अब रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुलेंगे चुनिंदा डाकघर

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। गुरदासपुर डिवीजन के तहत आने वाले 7 प्रमुख डाकघरों में 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सभी रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में भी विशेष काउंटर संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर डाक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch