महिला सरपंच पर विजीलेंस का एक्शन, किया था यह काम

by | May 15, 2025 | Crime

May 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना में एक महिला सरपंच के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि धांधरा रोड स्थित गांव सतजोत नगर की महिला सरपंच सुखविंद्र कौर के खिलाफ विजीलैंस ने केस दर्ज किया है। दरअसल आरोपी महिला सरपंच पर पानी का कनेक्शन जारी करने के बदले 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विजीलैंस ने उस पर शिकंजा कसा है। रियल स्टेट कारोबारी गगनदीप सिंह कैंथ की शिकायत पर सतजोत नगर में नवनिर्मित मकानों में पानी का कनेक्शन जारी करने के लिए 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में धांधरा रोड स्थित गांव सतजोत नगर की महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

शिकायतकर्ता कैंथ का कहना है कि उक्त महिला सरपंच ने उनको एक पानी का कनैक्शन जारी करने के बदले 4 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर मांग की, जिसके बाद डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया गया। मामले संबंधी पूरी आडियो शिकायतकर्ता के पास मौजूद है, जोकि उन्होंने सबूत के तौर पर विजीलैंस को सौंपी है। फिलहाल आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

Get In Touch
close slider

Get In Touch