Jalandhar से पकड़ा गया करोड़पति, बताया ज़ा रहा पाकिस्तानी जासूस

by | May 16, 2025 | Crime

May 16, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ी हुई है कारण कि जालंधर में गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस के साथ सांझा ऑपरेशन के तहत  देर रात छाप मारकर अवतार नगर में किराए के मकान में बैठे जासूस को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि  जासूस द्वारा पाकिस्तान की खूफिया एजैंसी ISI को भारत की हर जानकारी एप्प द्वारा भेजी जा रही थी। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच भारत की हर खबर को एप्प द्वारा पोस्ट करके पाकिस्तान को जानकारी दी जा रही थी। आरोपी के फोन से भारत पाकिस्तान युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो और न्यूज के लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। जोकि जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रहता था। गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से बरामद फोन में से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पाकिस्तान भारत युद्ध से जुड़े हैं। साथ ही कुछ फोन नंबर भी संदिग्ध बरामद हुए हैं। हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी साइबर क्राइम से जुड़ा था। जिसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें उनके साथ रेड के लिए गईं थीं।

आरोपी ने खरीदा 25 मरले का प्लाट, घर बना रहा था 
मिली जानकारी के अनुसार अली ने हाल ही में गांधी नगर में 25 मरले का प्लाट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपए का लेन-देन सामने आए। ये लेनदेन कहां और कैसे हुए, इस पर गुजरात की गांधीनगर पुलिस और एटीएस की टीमें काम कर रहीं है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch