रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

by | Jun 19, 2026 | International

Jun 19, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (निवासी अंबाला) और मंजीत सिंह (निवासी पटियाला) के रूप में हुई है। दोनों को आगे की पूछताछ और जांच के लिए पंजाब लाया गया है।

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में थी अहम भूमिका

डीजीपी के अनुसार दोनों आरोपी उस आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसका पंजाब पुलिस पहले ही भंडाफोड़ कर चुकी है। यह मॉड्यूल पंजाब में रेलवे लाइनों पर IED विस्फोटों और विस्फोट की साजिशों में शामिल था।

जांच में सामने आया था कि इस नेटवर्क ने 23 जनवरी को सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर धमाका किया था, जबकि 27 अप्रैल को पटियाला में भी विस्फोट की कोशिश की गई थी। इन मामलों में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RPG लॉन्चर, IED और RDX सहित घातक हथियार हुए थे बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से RPG लॉन्चर, IED, RDX और हैंड ग्रेनेड जैसे खतरनाक हथियार एवं विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी। इससे साफ हुआ कि आतंकी मॉड्यूल पंजाब में बड़े हमलों की तैयारी कर रहा था।

मलेशिया से हो रही थी टेरर फंडिंग

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मलेशिया में बैठे KZF हैंडलर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग उपलब्ध करवा रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विदेशी बैंक खातों के जरिए पंजाब में सक्रिय KZF समर्थकों तक धन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

पुलिस का मानना है कि इस फंडिंग का उद्देश्य पंजाब में आतंकी हमलों को अंजाम देकर राज्य की शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करना था।

पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने विस्तृत पूछताछ के लिए उनका रिमांड हासिल कर लिया है। जांच एजेंसियां अब इनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग चैनल और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।
:::

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

Get In Touch
close slider

Get In Touch