दुबई से लौटा गगनदीप सिंह का पार्थिव शरीर, डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने निभाई मानवता की मिसाल

by | Aug 9, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जरूरतमंदों के मसीहा कहे जाने वाले दुबई के प्रमुख उद्योगपति और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से गुरदासपुर जिले के गांव सरसपुर साला निवासी 20 वर्षीय गगनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह करीब छह महीने पहले ही अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दुबई गया था। 10 जून को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने कुछ समय पहले डॉ. ओबरॉय से संपर्क किया और बताया कि एक युवक का मृत शरीर लावारिस पड़ा है।

भारतीय दूतावास के सहयोग से डॉ. ओबरॉय ने अपनी गुरदासपुर टीम के प्रधान रविंदर सिंह मठाड़ू के माध्यम से युवक के परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी। शव की पुष्टि होने के बाद, डॉ. ओबरॉय ने अपने निजी सहायक बलदीप सिंह चाहल की देखरेख में सभी जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी कर अपने खर्च पर गगनदीप का शव भारत भेजा।

अमृतसर हवाई अड्डे पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर और महासचिव मनप्रीत सिंह संधू ने शव प्राप्त किया और ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा से गगनदीप के घर तक पहुंचाया।

डॉ. ओबरॉय ने बताया कि ट्रस्ट की जिला टीम द्वारा जल्द ही परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच के बाद उन्हें मासिक पेंशन भी दी जाएगी। परिवार ने डॉ. ओबरॉय और ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत ही गगनदीप के अंतिम दर्शन संभव हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch