अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर हथियारबंद लोगों का हमला, भतीजे को लगी गोली

by | Aug 9, 2025 | Crime

Aug 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर की रामनगर कॉलोनी में रविवार देर रात पूर्व अकाली सरपंच कमल बंगाली के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गोलीबारी के साथ-साथ तलवारों, कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया। घटना में कमल बंगाली के भतीजे के सीने में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमल बंगाली, जो रामनगर पंचायत के कई बार सरपंच रह चुके हैं, ने बताया कि लंबे समय से उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी हमलावर धमकी देने आए थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। कमल बंगाली के अनुसार, हमलावर पहले उनके बेटे पर कृपाण से हमला करने आए, लेकिन वह बच गया। इसके बाद उनके भतीजे को गोली मार दी गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मौके पर देर से पहुंची। कमल बंगाली ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ बाहरी लोग इस हमले में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि बयानों और सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch