पंजाब सरकार ने 11 IPS अधिकारियों के किए तबादले, सतिंदर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

by | Jun 1, 2026 | States

Jun 1, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर को जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (एमआरएस पीपीए) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं, लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा, सरकार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आईपीएस अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी (एचआरडी एंड वेलफेयर), पंजाब, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप गोयल को लुधियाना रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।

पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी किए गए हैं।

पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

सूची और आदेश की Copy पड़ने के लिए नीचे Click करें

-Orders dated 01.06.2026 (1)

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch