PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

by | Jul 17, 2026 | Crime

Jul 17, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अविनाश, निवासी सेक्टर-24, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गुरुवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर बम रखा गया है और वहां विस्फोट होगा।

धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गईं। SPG, चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक पंडाल, परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने नशे की हालत में यह फर्जी कॉल की थी।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की झूठी धमकियां न केवल सुरक्षा एजेंसियों के संसाधनों का दुरुपयोग करती हैं, बल्कि आम जनता में अनावश्यक भय का माहौल भी पैदा करती हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch