भूषण कुमार पर महिलाओं से अश्लील बातचीत का केस दर्ज, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

by | Oct 15, 2025 | Crime

Oct 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर थाना प्रभारी भूषण कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर महिलाओं और एक नाबालिग के साथ उनकी कथित अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में दर्ज किए गए इस केस में भूषण कुमार पर महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और नाबालिग से अशोभनीय बात करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उन वीडियोस और कॉल रिकॉर्डिंग्स को सबूत के तौर पर शामिल किया है, जिनमें आरोपी महिलाओं को अकेले मिलने के लिए दबाव डालते सुना गया है।

✅ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

एसएसपी ने बताया कि भूषण कुमार के खिलाफ निम्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है:

  • 504 सीआरपीसी

  • 334/14-10-2025

  • धारा 75(1) BNS

  • 67(डी) पुलिस एक्ट

  • 67 आईटी एक्ट

वहीं आरोपी ने मीडिया से दूरी बनाते हुए बयान देने से इनकार कर दिया।

✅ महिला आयोग की कड़ी कार्रवाई

महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने एसएसपी को नोटिस जारी कर आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

13 नवंबर को महिला आयोग के सामने आरोपी भूषण कुमार और पीड़ित पक्षों को पेश किया गया। इस दौरान

  • पीड़ित महिलाओं ने अपनी रिकॉर्डिंग्स आयोग को सौंप दीं

  • डीएसपी बल भी मौजूद रहे

  • आयोग ने आरोपी को कड़े शब्दों में फटकार लगाई

राजलाली ने साफ कहा कि वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने थानों में बातचीत की CCTV फुटेज भी मांगी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

बठिंडा में टैटू वीडियो पर बवाल: महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू दिखाने वाले वीडियो पर निहंग नेता की आपत्ति

बठिंडा में टैटू वीडियो पर बवाल: महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू दिखाने वाले वीडियो पर निहंग नेता की आपत्ति

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ टैटू वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक टैटू स्टूडियो द्वारा साझा किए गए वीडियो में महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए दृश्य दिखाई देने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इन वीडियो पर निहंग नेता...

पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सुनसान ईलाकों में लगते थे नाके

पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सुनसान ईलाकों में लगते थे नाके

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस ने खुद को पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सुनसान इलाकों में नकली नाके लगाता था तथा राहगीरों को रोककर उन्हें किसी...

अमृतसर में सीमा पार ड्रग-हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त, 2 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार ड्रग-हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त, 2 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियार तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch