AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

by | Jul 28, 2026 | National

Jul 28, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।

यह नियुक्तियां पार्टी के स्टेट प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर वाले आधिकारिक आदेश के जरिए जारी की गई हैं।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार:

  • जगरूप सिंह सेखवां — स्टेट वाइस प्रेसिडेंट
  • वनीत धीर — हलका इंचार्ज, जालंधर नॉर्थ
  • हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) — हलका इंचार्ज, फतेहगढ़ चूड़ियां
  • जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) — हलका इंचार्ज, पट्टी

संगठन विस्तार पर AAP का फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। नई टीम से संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

AAP नेतृत्व लगातार पंजाब में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेतृत्व तैयार करने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में यह नई नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

बठिंडा में टैटू वीडियो पर बवाल: महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू दिखाने वाले वीडियो पर निहंग नेता की आपत्ति

बठिंडा में टैटू वीडियो पर बवाल: महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू दिखाने वाले वीडियो पर निहंग नेता की आपत्ति

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ टैटू वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक टैटू स्टूडियो द्वारा साझा किए गए वीडियो में महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए दृश्य दिखाई देने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इन वीडियो पर निहंग नेता...

पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सुनसान ईलाकों में लगते थे नाके

पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सुनसान ईलाकों में लगते थे नाके

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस ने खुद को पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सुनसान इलाकों में नकली नाके लगाता था तथा राहगीरों को रोककर उन्हें किसी...

अमृतसर में सीमा पार ड्रग-हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त, 2 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार ड्रग-हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त, 2 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियार तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे...

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch