पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का निधन, रोपड़ में अंतिम संस्कार; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

by | Dec 6, 2025 | National

Dec 6, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का आज सुबह अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह अंतिम सांस लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार गांव लाडल के श्मशान घाट में किया गया, जहां पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से SDM रूपनगर ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मास्टर तारा सिंह लंबे समय तक अकाली दल से जुड़े रहे और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि हाल के वर्षों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। वे बीते दिनों अपने भतीजे मनजिंदर सिंह मणि और लखविंदर सिंह के साथ रह रहे थे।

उनके निधन पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मास्टर तारा सिंह का जाना पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch