लुधियाना में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या, कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या

by | Jan 5, 2026 | Crime

Jan 5, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

लुधियाना जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते नजर आए, जब जगराओं क्षेत्र के गांव अनाज मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग कर एक कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। रंजिश के चलते हथियारबंद हमलावरों ने 32 वर्षीय गगनदीप सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और घायल अवस्था में उसका शव खेतों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के घर के बाहर ललकारे मारते हुए परिवार को घटना की जानकारी दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह पहले कबड्डी खिलाड़ी रह चुका था और वर्तमान में बाउंसर के तौर पर कार्यरत था। वह विधायक सरबजीत कौर मानूके का भतीजा बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे समेत तीन बच्चों का परिवार छोड़ गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह एक अन्य कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था, जिसको लेकर गांव के कुछ युवकों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि गगनदीप अपने 10–12 साथियों के साथ अनाज मंडी पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसका भाई उसे तुरंत जगराओं के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना हठूर के प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch