लुधियाना में रंजिश का खूनी टकराव, मोटरसाइकिल सवार युवक पर फायरिंग, एक घायल

by | Jan 5, 2026 | Crime

Jan 5, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

लुधियाना में आपसी रंजिश के चलते गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी क्षेत्र के अंतर्गत डाकघर के नजदीक स्थित भगवान दास कॉलोनी में दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक गुट ने मोटरसाइकिल पर सवार युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय लव सिंह, निवासी अशोक नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लव सिंह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जालंधर बाईपास चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया और भगवान दास कॉलोनी के पास पहुंचते ही फायरिंग कर दी। गोली लव सिंह के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने लव सिंह की हालत स्थिर बताई है और वह खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लव सिंह एक मेकअप आर्टिस्ट का बेटा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले लव की एक व्यक्ति से फोन पर तीखी बहस हुई थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने लव की गर्लफ्रेंड से 10 हजार रुपये उधार लिए थे और पैसे लौटाने से इनकार कर रहा था। इसी विवाद के चलते झगड़ा बढ़ा और बाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch