लुधियाना की दुगरी मार्केट में वीआईपी मूवमेंट के दौरान बुजुर्ग ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

by | May 28, 2026 | States

May 28, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना की दुगरी मार्केट में वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति और पुलिस कर्मियों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, किसी प्रशासनिक अधिकारी के आगमन को लेकर दुगरी मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान समाजसेवी संस्था से जुड़े दीपक गर्ग अपनी पोती के साथ वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

“पैर में रॉड लगी है, पैदल नहीं चल सकता”

दीपक गर्ग का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कहा कि डीसी साहिब के निकलने के बाद ही किसी अन्य व्यक्ति को आगे जाने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि उनके पैर में रॉड लगी हुई है, जिस कारण वह पैदल चलने में असमर्थ हैं।

बुजुर्ग ने सवाल उठाते हुए कहा कि वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आम जनता को इस तरह परेशान करना गलत है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

डीसी हिमांशु जैन ने दिए जांच के आदेश

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने स्पष्ट किया कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि किसी भी सीनियर सिटीजन या आम नागरिक को इस तरह रोकना उचित नहीं है।

डीसी ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch