किसानों ने एक बार फिर से किया बड़ा ऐलान, अब करने ज़ा रहे यह काम

by | Nov 16, 2024 | International

Nov 16, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

किसान अपनी मांगो को लेकर शम्भू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले लम्बे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अब किसानों के मन में सरकार के रवैये के प्रति रोष बढ़ गया है। इसी के चलते किसानों ने मरणव्रत पर बैठने का फैसला लिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल ने आज किसान भवन, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि,” वे 26 नवंबर से अनशन करेंगे, किसी किसान की कुर्बानी होने पर उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘केंद्र सरकार महाराष्ट्र में फ्री की रेवड़ी बांट रही, लेकिन किसानों की मांग नहीं मानी जा रही। केंद्र के मेनिफेस्टो में महाराष्ट्र के किसानों से जो वायदे किए जा रहे है, वही हमारी मांगे है। उन्होंने कहा की DAP को लेकर हरियाणा और पंजाब में किसानों ने खुदकुशी की है।

जगजीत सिंह डालेवाल ने कहा कि, ’13 फरवरी से शांतिप्रिय आंदोलन चल रहा है, किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली जाना चाहते है लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा की हाइकोर्ट ने किसानों को राहत दी लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई। 18 फरवरी के बाद सरकार ने किसानों से कोई बातचीत नहीं की है।

वहीं किसान नेता श्रवण सिंह पंधेर ने कहा की हम कुल 12 मांगों को लेकर लंबे समय से अनशन कर रहे है। हमारी मांगो को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसीलिए अब किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलन तेज करने जा रहे है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch