हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने अलग-अलग गांवों में की नुक्कड़ सभाएं, कई गांवों के लोगों ने लड्डुओं से तोला

by | Nov 15, 2024 | Political

Nov 15, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने शुक्रवार को गांव हुस्नर, बबैनियां, मधीर, सुमघ, लुंडेवाला, वाडियां, करनीवाला, भूंदड़, दूहेवाला, चोटियां और धूलकोट के अलावा गिदरबाहा के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार किया।

प्रचार के दौरान कई गांवों के लोगों ने डिंपी ढिल्लों को लड्डुओं से तौला। वहीं कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक गुरलाल घनौर, विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, विधायक अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, बूटा सिंह संदोहा जिला अध्यक्ष, परमजीत कौर जिला अध्यक्ष महिला विंग, जसविंदर कौर प्रदेश महासचिव, जसवीर सिंह कलेर, भोला सिंह टेहना, अभे सिंह ढिल्लो, चुस्पिंदर सिंह चहल, प्रिंसिपल साधू सिंह रमाणा, प्रेम कुमार, बाबू सिंह रोमाणा, प्यारा सिंह झुंबा विशेष रूप से उपस्थित थे।

लोगों को संबोधित करते हुए डिंपी ढिल्लों ने कहा कि विपक्षी दल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग उनके झूठे वादों में नहीं आएंगे। लोगों ने मन बना लिया है कि उन्हें डिंपी ढिल्लों का समर्थन करना है और हलके गिद्दड़बाहा का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गिद्दड़बाहा हलके के लोगों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया है। इसलिए हर मतदाता को अपने आप को डिंपी ढिल्लों समझकर अपने लिए वोट करना चाहिए और गिद्दड़बाहा को नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch