जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 जून से 9 और चौराहों पर शुरू होंगे ई-चालान

by | May 28, 2026 | States

May 28, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। शहर में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और सख्ती की जाएगी। प्रशासन ने 1 जून से शहर के 9 और प्रमुख चौराहों पर ई-चालान व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके बाद ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन चालकों का चालान स्वतः कट जाएगा और इसकी सूचना सीधे मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।

जानकारी के अनुसार जिन नए चौराहों पर ई-चालान सिस्टम शुरू किया जा रहा है उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले शहर के चार प्रमुख चौराहों बीएसएफ चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पीएपी चौक और बीएमसी चौक पर ई-चालान प्रणाली पहले से लागू है। अब नए चौराहों को जोड़ने के बाद ट्रैफिक निगरानी और सख्त हो जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रेड लाइट जंप करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और गलत दिशा में वाहन ले जाने जैसी गलतियों से बचें। प्रशासन का कहना है कि ई-चालान व्यवस्था का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना...

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक युवक की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार...

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch