नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट में हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

by | May 26, 2026 | Crime

May 26, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नगर काउंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त के लिए गेट पोस्ट ऑफिस फरीदकोट के पास मौजूद थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा उसकी जेब से हथियार का लाइसेंस भी मिला, जो 1 जनवरी 2027 तक वैध पाया गया।

जांच में सामने आया कि नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के बावजूद आरोपी अपने पास हथियार और गोला-बारूद लेकर घूम रहा था, जो आदेशों का उल्लंघन माना गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी गांव डल्लेवाला, जिला फरीदकोट के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस लगातार जिलेभर में चेकिंग अभियान चला रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch