चंडीगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर छापा

by | May 26, 2026 | National

May 26, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में जमीन से जुड़े कथित फ्रॉड मामले को लेकर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रवीण कंसल जीरकपुर स्थित चर्चित ‘चंडीगढ़ रॉयल सिटी’ प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। साथ ही पंजाब की राजनीतिक हलकों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है।

पार्टनर की शिकायत से खुला पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत प्रवीण कंसल के बिजनेस पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत के बाद हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि न्यू चंडीगढ़ की एक करोड़ों रुपये कीमत वाली जमीन का मालिकाना हक कथित तौर पर धोखाधड़ी से बदला गया, जिससे पार्टनर को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

मामले की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई थी। जांच के बाद प्रवीण कंसल और अन्य आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया था।

2023 से उठ रहे थे सवाल

सूत्रों के मुताबिक प्रवीण कंसल के खिलाफ पहली शिकायत साल 2023 में सामने आई थी, लेकिन उस समय कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वर्ष 2025 में मामले को दोबारा खोला गया और जून 2025 में औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई।

अब ED की एंट्री के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। माना जा रहा है कि एजेंसी वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch