लुधियाना में बाइकर्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

by | May 26, 2026 | News

May 26, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे दो बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों युवकों की खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज दीपक शर्मा को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान बाइक के रजिस्टर्ड पते के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की गई और उन्हें पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक न केवल सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, बल्कि उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के आरोप में चालान काट दिए।

जोन इंचार्ज दीपक शर्मा ने कहा कि सड़कें सुरक्षित सफर के लिए होती हैं, न कि स्टंटबाजी के लिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल स्टंट करने वालों की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बनती हैं।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर स्टंटबाजी करता पाया गया तो ट्रैफिक पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर नजर बनाए हुए है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch