डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी: 6 और 7 जून को होंगे विशेष भंडारे, बाबा गुरिंदर सिंह देंगे सत्संग और कार दर्शन

by | Jun 5, 2026 | News

Jun 5, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डेरा प्रबंधन की ओर से 6 और 7 जून को विशेष भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस संबंध में डेरा के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ द्वारा हाल ही में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 7 जून को सुबह 8:30 बजे संगत को सत्संग का लाभ प्रदान करेंगे। वहीं 6 जून को सुबह आयोजित सत्संग के उपरांत बाबा जी संगत को विशेष कार दर्शन भी देंगे।

इसके अलावा दोनों दिनों में शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगत अपने आध्यात्मिक प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकेगी।

विशेष भंडारों को लेकर डेरा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। सेवादारों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में संगत अपने गुरु के दर्शन करने और उनके आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ लेने के लिए उत्सुक है।

डेरा प्रबंधन को उम्मीद है कि इन दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

पुलिस चौकी के बाहर से युवक फरार, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दोबारा दबोचा

पुलिस चौकी के बाहर से युवक फरार, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दोबारा दबोचा

शहर के बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की हिरासत में लाया गया एक युवक चलती बाइक से छलांग लगाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में उसका पीछा किया और कुछ ही देर बाद नरेंद्र सिनेमा के पास से दोबारा...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

Get In Touch
close slider

Get In Touch