पुलिस चौकी के बाहर से युवक फरार, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दोबारा दबोचा

by | Jun 5, 2026 | Crime

Jun 5, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर के बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की हिरासत में लाया गया एक युवक चलती बाइक से छलांग लगाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में उसका पीछा किया और कुछ ही देर बाद नरेंद्र सिनेमा के पास से दोबारा काबू कर लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान प्रिंस निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात बस स्टैंड स्थित सतलुज चौक पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस की जांच में उसके वाहन के दस्तावेज अधूरे पाए गए। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि युवक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी ले जा रही थी। चौकी के गेट के बाहर पहुंचते ही युवक ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी और मौके से भाग निकला। युवक के फरार होते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

युवक का दावा- घबराहट में भागा

वहीं पकड़े गए युवक प्रिंस का कहना है कि पुलिस ने उसे नाके पर रोका था और बाद में बाइक पर बैठाकर थाने ले जाया जा रहा था। उसने दावा किया कि वह घबरा गया था, इसलिए बाइक से उतरकर भाग गया।

पुलिस ने तुरंत किया पीछा

मामले की जांच कर रहे अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि युवक के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नरेंद्र सिनेमा के नजदीक से उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक को फिर से थाने लाया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके फरार होने के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch