गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

by | Jun 5, 2026 | States

Jun 5, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, घायल बच्चे के माता-पिता कंचन और रणजीत सिंह ने बताया कि दोपहर के समय उनके घर कुछ मेहमान आए हुए थे। इसी दौरान बच्चे घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खेल रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और 4 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

गली में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जब तक परिवार के सदस्य बाहर आए, तब तक बच्चा खून से लथपथ हो चुका था। परिजनों ने बिना देरी किए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के हमले से बच्चे के चेहरे और आंख के पास गहरे जख्म आए हैं। उपचार के दौरान बच्चे को बेहोश कर कई टांके लगाए गए और एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी दिए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि राहत की बात यह है कि बच्चे की आंख का अंदरूनी हिस्सा सुरक्षित है, लेकिन घाव काफी गहरा होने के कारण उसे अभी भी काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि बच्चा फिलहाल केवल जूस और अन्य तरल पदार्थ ही ले पा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पीड़ित परिवार सहित गांववासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अन्य मासूम इस तरह की घटना का शिकार न बने।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch