डेरा बाबा नानक में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार पर बरसाईं गोलियां; CCTV में कैद हुए हमलावर

by | Jun 4, 2026 | Crime

Jun 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के जिला ट्रेड सेल के कन्वीनर एवं डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सोनी मोहलोवाली पर देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हालांकि विजय सोनी इस हमले में बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9:40 बजे विजय सोनी अपने कोटली सूरत मल्ली स्थित पेट्रोल पंप से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

हमले की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ गुरदर्शन सिंह कंग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है तथा हमलावरों के फरार होने के संभावित रास्तों की जांच कर रही है।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता विजय सोनी ने बताया कि हमलावरों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch