पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

by | Jun 4, 2026 | Crime

Jun 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाद अब राज्य के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के दुर्ग्याना मंदिर, पटियाला के काली देवी मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माईसर खाना मंदिर और पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच इन धार्मिक स्थलों पर धमाके किए जाएंगे।

धमकी भरे संदेश में यह भी लिखा गया है कि यह कार्रवाई जून 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में हुए सैन्य अभियान का बदला लेने के लिए की जाएगी। इस संदेश के सामने आने के बाद संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मंदिर परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।

जालंधर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी धमकी

गौरतलब है कि जालंधर में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी धमकी है। इससे पहले जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस दौरान पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

पंजाब सचिवालय को भी मिला धमकी भरा ईमेल

इसी बीच चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं तथा पूरे परिसर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

धमकी भरे ईमेल में लोगों को 5 और 6 जून के दौरान अंबाला-दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी भड़काऊ संदेश लिखा गया है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch