लुधियाना में सुबह-सुबह मातम, सैर पर निकले पुलिस जवान को ट्रक ने रौंदा

by | Feb 13, 2026 | Crime

Feb 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना: शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को गहरा झटका दिया। रोज की तरह सैर पर निकले पंजाब पुलिस के जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना कोर्ट परिसर में एक जज की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह पुलिस क्वार्टर से वॉक के लिए निकले थे। जब वह लड़कियों के कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने का ईनाम ईडी अधिकारी का तबादला, सियासत में हलचल

कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने का ईनाम ईडी अधिकारी का तबादला, सियासत में हलचल

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को समन जारी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक रवि तिवाड़ी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें चेन्नई भेजे जाने के आदेश के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय...

Mariton होटल में बवाल: मालिक की पगड़ी उतारी, स्टाफ भी मारपीट में शामिल

Mariton होटल में बवाल: मालिक की पगड़ी उतारी, स्टाफ भी मारपीट में शामिल

जालंधर: शहर के मेरिटन होटल में मारपीट की घटना सामने आई है। होटल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कुछ ही देर में माहौल बिगड़ गया और होटल जंग के अखाड़े जैसा नजर आने लगा। मिली जानकारी के अनुसार यह झगड़ा होटल के पार्टनरों के बीच हुआ। आरोप है कि एक पार्टनर ने...

फिरौती और गैंग नेटवर्क का बड़ा चेहरा काबू, लुधियाना से गिरफ्तारी

फिरौती और गैंग नेटवर्क का बड़ा चेहरा काबू, लुधियाना से गिरफ्तारी

करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के मामले में वांछित कैटेगरी-बी गैंगस्टर पंकज राजपूत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लुधियाना के जमालपुर स्थित पुनीत नगर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार राजपूत पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज...

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, सवारियों में बनी दहशत

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, सवारियों में बनी दहशत

नई दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12013) पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। जालंधर के कारोबारी भारत कुमार काकड़िया ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एग्जीक्यूटिव कोच...

सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर बेटियों को निशाना, जालंधर में ब्लैकमेलिंग गिरोह बेनकाब

सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर बेटियों को निशाना, जालंधर में ब्लैकमेलिंग गिरोह बेनकाब

जालंधर: शहर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह बच्चियों के खुले सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें डाउनलोड करता है। बाद में उन तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए जाते हैं। इसके...

Get In Touch
close slider

Get In Touch