सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर बेटियों को निशाना, जालंधर में ब्लैकमेलिंग गिरोह बेनकाब

by | Feb 13, 2026 | Crime

Feb 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जालंधर: शहर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह बच्चियों के खुले सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें डाउनलोड करता है। बाद में उन तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए जाते हैं। इसके बाद परिवारों को कॉल कर पैसों की मांग की जाती है।

सूत्रों के अनुसार आरोपियों द्वारा पहले परिजनों को डराया जाता है। उनसे कहा जाता है कि तय रकम न दी गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी जाएगी। कुछ परिवारों ने पैसे देने से इनकार किया तो वीडियो शेयर कर दी गई। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत फैल गई है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को अलग-अलग इलाकों से कई शिकायतें मिली हैं। अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटियों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी है।

साइबर क्राइम सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मामला दर्ज किया है। सेल के इंचार्ज अजैब सिंह ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही तकनीकी आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के अकाउंट प्राइवेट रखें, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी ब्लैकमेल कॉल की तुरंत शिकायत करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch