नाभा में करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

by | Jan 23, 2026 | States

Jan 23, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पटियाला जिले के नाभा शहर के कर्तारपुरा मोहल्ले में करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भविष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बारिश के दौरान हुआ, जब इलाके में पानी भरा हुआ था।

परिजनों के अनुसार, भविष घर से कुछ दूरी पर गया था। इसी दौरान उसका हाथ सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से छू गया। खंभे में करंट आने के कारण उसे तेज झटका लगा और वह पास में भरे पानी में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भविष आईटीआई नाभा में इलेक्ट्रिसिटी ट्रेड में डिप्लोमा कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि बारिश उनके बेटे की जान ले लेगी।

भविष के भाई ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था। जब भविष वापस लौटने के लिए बिजली के खंभे के पास से गुजरा, तभी करंट लग गया। लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले भी ऐसे हादसों का गवाह बन चुका है।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बारिश के समय यहां बिजली के खंभों और तारों से करंट आने की समस्या बनी रहती है। कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक बच्चे की करंट से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch