इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा, OTP से WhatsApp हैक; अमर नूरी को धमकाने का मामला निकला साइबर फ्रॉड

by | Dec 24, 2025 | Crime

Dec 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कपूरथला से सामने आए एक सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि कपूरथला निवासी संदीप कौर एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई थी। जांच में सामने आया कि संदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर दिख रहे एक फर्जी पेज पर क्लिक किया, जहां नौकरी का लालच देकर उससे बातचीत शुरू की गई।

इस दौरान साइबर ठगों ने चालाकी से संदीप कौर से वन टाइम पासवर्ड (OTP) हासिल कर लिया और उसी OTP की मदद से उसके मोबाइल नंबर पर एक नया WhatsApp अकाउंट एक्टिव कर लिया। इसके बाद इसी WhatsApp नंबर का इस्तेमाल कर पंजाबी गायिका अमर नूरी को धमकी भरी कॉल्स की गईं और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की गई।

डीएसपी मोहित सिंगला के अनुसार, पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि संदीप कौर की इस पूरे मामले में कोई भी आपराधिक भूमिका नहीं थी। वह स्वयं साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हुई थी। इसी कारण पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तीन व्यक्तियों को जांच के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस अब उन असल साइबर ठगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने OTP का दुरुपयोग कर WhatsApp तक गैर-कानूनी पहुंच बनाई और धमकियां दीं। मामले की तकनीकी जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें, ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch