Jalandhar में नगर कीर्तन से पहले धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, थाना 3 का घेराव

by | Dec 25, 2025 | Crime

Dec 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर में नगर कीर्तन से पहले धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। नगर कीर्तन से संबंधित सूचना बोर्ड और पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बुधवार देर रात दमोरिया पुल के पास एक युवक को धार्मिक पोस्टर फाड़ते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सिख और हिंदू समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना नंबर 3 का घेराव कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कांग्रेस के पार्षद शैरी चड्ढा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार धार्मिक बोर्ड या तो चोरी किए जा रहे थे या फिर उन्हें जानबूझकर फाड़ा जा रहा था। बुधवार रात एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया, जिसने अपना नाम प्रदीप कुमार बताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में दावा किया कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दमोरिया पुल क्षेत्र में लगे पोस्टर और बोर्ड फाड़ने के लिए कहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सिख और हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंच गए और इस हरकत की कड़ी निंदा की।

पार्षद शैरी चड्ढा के अनुसार, नगर कीर्तन को लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और इलाकों में लगाए गए करीब 22 पोस्टर फाड़े जा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch