
पंजाब के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और मड़गांव के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी नंबर 04694 अमृतसर से 22 दिसंबर, 27 दिसंबर और 1 जनवरी को सुबह 5:10 बजे रवाना होगी और 42 घंटे 45 मिनट की यात्रा के बाद रात 11:55 बजे मड़गांव पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी नंबर 04693 मड़गांव से 24 दिसंबर, 29 दिसंबर और 3 जनवरी को सुबह 8 बजे चलेगी, जो 44 घंटे 30 मिनट का सफर तय कर शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, दिल्ली सुदरजंग, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के इस कदम से त्योहारों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।








