मेगा रक्तदान शिविर के वालंटियर्स का सम्मान, आशु सांपला ने आयोजित किया आभार समारोह

by | Dec 20, 2025 | News

Dec 20, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला ने अपनी दिवंगत सुपुत्री बेबी नव्या के जन्मदिवस के अवसर पर नव्या हेल्पिंग हैंड द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाले वालंटियर्स के सम्मान में एक भव्य आभार समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक स्थानीय रेस्तरां में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, पार्षद अनुराग मनखंड ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए आशु सांपला ने सभी वालंटियर्स का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स की निष्ठा और अथक मेहनत के कारण ही इस मेगा रक्तदान शिविर में फगवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कुल 912 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्य अतिथि विजय सांपला ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया उन्हीं लोगों को याद रखती है, जो दूसरों के लिए जीने का जज़्बा रखते हैं। उन्होंने कहा कि आशु सांपला ने अपनी पुत्री नव्या की स्मृति को समाजसेवा से जोड़कर एक प्रेरणादायक पहल की है। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी वालंटियर्स भी समान रूप से पुण्य के भागीदार हैं।

पार्षद अनुराग मनखंड ने भी आयोजकों और सहयोगियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में इससे भी बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक जिंदगियां बचाई जा सकें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch