नवांशहर: कबड्डी कप में हत्या की साजिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

by | Dec 20, 2025 | Crime

Dec 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आगामी कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए सर्वजीत सिंह बाहिया ने बताया कि तुषार गुप्ता के नेतृत्व में गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ की टीम गांव करीहा क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि ननीश कुमार उर्फ नीशा, राज कुमार उर्फ राजा और साहिल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से गैरकानूनी हथियारों के साथ मल्लपुर अड़का नहर क्षेत्र की ओर घूम रहे हैं।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि थाना पोजेवाल क्षेत्र के गांव करीमपुर चाहवाला में आयोजित होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान वे जाडला निवासी राम कुमार उर्फ रामा की हत्या करने की योजना बना रहे थे, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है। ननीश कुमार पर पहले भी हत्या सहित दो मामले दर्ज हैं और वह एक कत्ल केस में भगौड़ा चल रहा था। वहीं राज कुमार पर हत्या के प्रयास सहित तीन केस दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के तीन मामले दर्ज हैं।

एस.पी. बाहिया ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों का खुलासा किया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch