जालंधर में जंगली सुअर का बेरहमी से शिकार, वायरल वीडियो पर भड़का गुस्सा

by | Dec 20, 2025 | Crime

Dec 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में जंगली सुअर के बेरहमी से किए गए शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेहूं के खेतों में एक जंगली सुअर को दौड़ाते हुए गोली मारी जाती है। पहली गोली चलने के बाद सुअर जान बचाने के लिए तेज़ी से भागता है, लेकिन दूसरी गोली उसके पेट में लगते ही वह वहीं गिरकर तड़पने लगता है।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना लाइव शूट कर इंस्टाग्राम अकाउंट “लवप्रीत” से एक पंजाबी गाने के साथ शेयर की गई। वीडियो में PB-08 (जालंधर) नंबर की एक बाइक भी खड़ी नजर आ रही है, जिसका संबंध नकोदर इलाके से बताया जा रहा है। बाइक पर सुरक्षा नंबर प्लेट न होने के कारण फिलहाल उसका पूरा विवरण ट्रेस नहीं हो पाया है। संबंधित इंस्टा आईडी पर पहले भी नकोदर रोड साइड क्षेत्र के कई वीडियो और स्टंट रील्स अपलोड की गई हैं।

वीडियो सामने आते ही पशु प्रेमियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह न केवल अमानवीय हरकत है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन भी है। उधर, जालंधर पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जंगली जानवरों का शिकार एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch