लुधियाना में चुनावी जश्न के दौरान हिंसा, AAP–कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, फायरिंग में 3 गंभीर घायल

by | Dec 18, 2025 | Crime

Dec 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना जिले में ब्लॉक समिति चुनाव के परिणामों के बाद माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक झड़प हो गई। मामला गिल इलाके के बचित्तर नगर का है, जहां दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। झड़प के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें 15 से अधिक गोलियां चलने की बात कही जा रही है। इस हिंसा में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान गुरमुख सिंह (65), रविंदर सिंह (44) और मनदीप सिंह (36) के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता जतिंदरपाल सिंह गाबड़िया ने बताया कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में जीत के बाद बचित्तर नगर से पार्टी उम्मीदवार सोनू गिल और सूमित सिंह खन्ना की जीत की खुशी में धन्यवाद रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

AAP नेताओं का आरोप है कि इसके बाद ईंट-पत्थर चलाए गए और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिससे पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch