पंजाब में AAP की बड़ी जीत के बाद केजरीवाल का ऐलान, 2026 से हर परिवार को मिलेगा ……….

by | Dec 18, 2025 | International

Dec 18, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न केवल जनता का धन्यवाद किया, बल्कि एक बड़ा सामाजिक ऐलान भी कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार वर्ष 2026 से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर देने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के तहत जनवरी महीने से ही लोगों के हेल्थ कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे और जल्द ही यह योजना पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले से पंजाब के लाखों परिवारों को महंगे इलाज की चिंता से राहत मिलेगी।

चुनावी नतीजों पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने करीब 70 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है, जो यह दर्शाता है कि पूरे पंजाब में आप के पक्ष में मजबूत लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार के चार साल पूरे होने के बाद सत्ता विरोधी लहर देखने को मिलती है, लेकिन पंजाब में इसके उलट मान सरकार के पक्ष में सत्ता समर्थक माहौल बना हुआ है। इसका मुख्य कारण ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित की योजनाएं हैं।

केजरीवाल ने 2013 और 2018 के ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सत्ता में रही सरकारों पर धक्केशाही और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। लेकिन इस बार चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए। उन्होंने बताया कि पूरे चुनावी प्रक्रिया की नियमित वीडियोग्राफी करवाई गई, ताकि किसी भी तरह के आरोपों की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि कुल 580 सीटों पर जीत-हार का फैसला 100 से भी कम वोटों के अंतर से हुआ। इनमें से 261 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 319 सीटों पर विपक्षी दलों के उम्मीदवार विजयी रहे। कई सीटों पर कांग्रेस 3 से 4 वोटों के बेहद छोटे अंतर से भी जीती है। केजरीवाल ने कहा कि यदि सरकार चाहती तो सत्ता का दुरुपयोग कर अधिक सीटें जीत सकती थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए ऐसा नहीं किया।

अंत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने विकास, ईमानदार राजनीति और काम की राजनीति पर भरोसा जताया है और आने वाले समय में मान सरकार इसी भरोसे के साथ जनहित के फैसले लेती रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch