पंजाब बना देश का पहला राज्य, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘बाज आंख’ एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात

by | Aug 9, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अत्याधुनिक ‘बाज आंख’ एंटी-ड्रोन प्रणाली (ADS) तैनात की है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पहल को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह नशा माफिया के खिलाफ जंग में मील का पत्थर साबित होगी। मान सरकार ने शुरुआती चरण में तीन एंटी-ड्रोन यूनिट्स लगाई हैं और जल्द ही छह और तैनात होंगी।

यह प्रणाली ड्रोन की लोकेशन व ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन का सटीक पता लगाने, उसे ट्रैक करने और तुरंत निष्क्रिय करने में सक्षम है। सीमा जिलों में यह पंजाब पुलिस की दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में काम करेगी, जिससे बीएसएफ को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर 51.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 2024 में 283 और 2025 में अब तक 137 ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। यह तकनीक ऑटोमेटेड अलर्ट से अधिकारियों को तुरंत सूचित करती है और नशा तस्करी की कोशिशों को विफल बनाती है।

इसके साथ ही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तीसरे चरण में राज्य के 3,658 स्कूलों के 8 लाख छात्रों को नशे के खतरों के बारे में विशेष पाठ्यक्रम के जरिए जागरूक किया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch