पंजाब में बारिष के बीच गैंगस्टरों की शामत, पुलिस ने किया एनकाऊंटर

by | Jan 12, 2025 | Crime

Jan 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में बारिश के बीच पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच एनकाउंटर हो गया। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गांव लुबानियावाली के पास एनकाउंटर में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने मुक्तसर-फिरोजपुर रोड पर गांव लुबानियावाली के पास एनकाउंटर के दौरान एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले तीन लोगों को काबू किया है। देर रात भारी बारिश के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के निकट गांव रूपाणा स्थित एक मिल के ठेकेदार से फोन पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती मांगने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधित बताया। इस संबंध में ठेकेदार ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मुद्दई से बातचीत के बाद उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। फिरौती मांगने वालों के साथ 15 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

 

जब फिरौती मांगने वालों ने मुद्दई को पैसे के लिए गांव लुबानियावाली में बुलाया तो पहले से बनाई गई योजना के अनुसार पुलिस दल मुद्दई के साथी के साथ वहां पहुंच गया। पैसे लेने के लिए 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और जब पैसे पकड़ने के बाद उन्हें पता चला कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया है तो इनमें से एक ने पुलिस की ओर गोली चलाई। इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने गोली चलाई तो इनके अन्य साथी सुखमंदर सिंह को गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे सुखमंदर सिंह के दो अन्य साथियों लखवीर सिंह और सरवन सिंह को भी काबू कर लिया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। एनकाउंटर के बाद एस.एस.पी. तुषार गुप्ता मौके पर पहुंचे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch