नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, हैरोईन के साथ किया गिरफ्तार

by | Jan 12, 2025 | Crime

Jan 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने काजी मंडी से सूर्या एन्क्लेव तक के इलाकों में गश्त की। इस दौरान अमनदीप उर्फ ​​बंटी और सोमा रानी नामक दो व्यक्तियों को रोका गया।

 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसके बाद उसके खिलाफ जालंधर के रामामंडी थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट धारा 21-61-85 के तहत मामला संख्या 294 दिनांक 31 दिसंबर, 2024 को पंजीकृत किया गया।  स्वप्न शर्मा ने बताया कि आगे की जांच से पता चला कि गिरफ्तार संदिग्ध एक बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

 

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और व्यक्तियों रविन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह, करण कुमार पुत्र दलजीत कुमार तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र सरजीत सिंह निवासी गांव गन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। स्वप्न शर्मा ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है तथा विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch