ब्रेल भवन में शर्मनाक करतूत चौकीदार ने ही किया बच्चो के साथ यह गलत काम

by | Jan 12, 2025 | Crime

Jan 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर में स्थित ब्रेल भवन के विशेष बच्चों के साथ चौकीदार द्वारा कुकर्म करने का समाचार है। आरोपी चौकीदार पिछले 1 साल से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। नवम्बर 2024 में एक बच्चे ने शोषण के बारे में वार्डन को बताया। इसके बाद सुपरिंटैंडैंट द्वारा उच्चधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। डेढ़ महीने की जांच के बाद आरोपी चौकीदार के खिलाफ शिकायत थाना जमालपुर थाने में दी गई।

फिलहाल थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह (30) के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक कुल 3 बच्चों के साथ कुकर्म होने की बात कही जा रही है, परंतु प्रबंधन द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत के आधार सिर्फ एक ही बच्चे से कुकर्म का केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ महीने तक मामला दबाने का प्रयास किया गया।

जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास दी शिकायत में सुपरिंटैंडैंट अमनदीप सिंह बल ने लिखवाया है कि 15 साल के मानसिक रूप से दिव्यांग लड़के के साथ कुकर्म किया गया है। 24 नवम्बर को बच्चे ने अपने साथ हो रहे शोषण के बारे में वार्डन को बताया तो इस मामले की पहले उनके द्वारा खुद जांच करवाई गई। जब आरोप सही पाए गए तो पुलिस के पास मामला पहुंचा। आरोपी प्रभजोत सिंह पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch