सार्वजनिक शौचालय में मिला कंकाल लोगों में बना दहशत का माहौल

by | Dec 19, 2024 | Crime

Dec 19, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फतेहगढ़ साहिब  जिले के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में सरकारी लापरवाही का नया उदाहरण सामने आया है। शहीदी सभा की तैयारियों के दौरान एक सार्वजनिक शौचालय खोला गया तो उसमें एक कंकाल मिला। शव को दीमक खा गए थे। करीब 39-39 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय विभागीय लापरवाही के कारण कब्रिस्तान बन गए हैं। अब विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में लगा है।

पिछले साल शहीदी सभा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 6.64 करोड़ की लागत से 17 शौचालय बनाए गए थे। इन शौचालयों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की थी।

कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान विभाग ने सफाई के लिए सार्वजनिक शौचालय खोले और 10 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पास एक शौचालय में एक शव मिला। दीमक लगने के कारण शव सड़ कर कंकाल बन गया था।

विभाग ने पुलिस को सूचित किया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंकाल को सावधानीपूर्वक निकालकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम के बाद कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए एसएफएसएल खरड़ भेज दिया गया।

शव को दीमकों ने खा लिया था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। कंकाल के पास एक बैग मिला, लेकिन उसमें कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके। मामले की जांच कर रहे फतेहगढ़ साहिब थाने के एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि शव के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।

इस बीच, एसएमओ डॉ. केडी सिंह ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव कई महीने पुराना हो सकता है और रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch