कार लूटने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों को पहले ही किया जा चुका गिरफ्तार

by | Dec 19, 2024 | Crime

Dec 19, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृत्सर के

थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लूट की एक वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया था। लुटेरों ने ऑटो कार लूटी थी। पुलिस द्वारा दो लुटेरों को 27 और 29 अक्टूबर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अब जाकर की गई है।

इसका खुलासा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आलम विजय सिंह द्वारा किया गया है। सुरजीत सिंह निवासी गांव त्तरपाला थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर में पुलिस को बताया था कि 5 जून 2024 की दोपहर को 12:00 बजे अपने बच्चों को ऑटो कार में सवार होकर अपने ससुराल छोड़ने के लिए गांव हेयर नजदीक एयरपोर्ट आया था।

बच्चों को छोड़ने के बाद वापस गांव लौट रहा था। एयरपोर्ट के नजदीक गांव बल सिकंदर के नजदीक पहुंचा तो 3:00 का समय था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर नहीं था। उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया। दो युवक मोटरसाइकिल से नीचे उतरे।

उन्हें हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी। उन्हें कार से बाहर निकाल कर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज किया गया था ।थाना एयरपोर्ट की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह उर्फ मांगू निवासी गांव बल खुर्द अमृतसर देहाती और हरप्रीत सिंह निवासी गांव मोहन भंडारिया अमृतसर देहाती को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की कार बरामद कर ली गई थी।

आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी तीसरे साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के बारे में पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी अब पुलिस में तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही फिरोजपुर में सात संगीन मामले दर्ज है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch