जमीनी झगड़े को लेकर चली गोली, एक की मौके पर ही मौत

by | Dec 19, 2024 | Crime

Dec 19, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

तरनतारन के

थाना चोहला साहिब के अंतर्गत गाँव चम्बा कलां मंड क्षेत्र बयास दरिया के पार पैली को लेकर हुई तकरार में गोली लगने से एक की मौत तथा एक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मिहंदर सिंह पुत्न गुरदीप सिंह वासी गांव चंबा कला थाना चोहला साहिब द्वारा पुलिस को दर्ज कराए गए। अपने बयान में कहा के उनकी अपनी मालकी वाली 22 एकड़ जमीन मंड क्षेत्न बयास दरिया के पार है जिसमें वह शाम के समय अपने मिहंद्रा 275 लाल रंग के ट्रैक्टर पर अपने भतीजे शमशेर सिंह तथा दविंदर सिंह पुत्नरान करनेल सिंह वासी गांव चंबा कला के साथ सवार होकर कनक बीजने के लिए अपनी उस ज़मीन में गए, कुछ वक्त समय शाम 5:30 बजे का होगा, हमने वहां जाकर देखा कि हमारी जमीन में पहले से ही पलविंदर सिंह पुत्न सविंदर सिंह वासी गांव चंबा कला अपने ट्रैक्टर से जमीन में बिजाई कर रहा था।

जब हम पलविंदर सिंह से इस जमीन में बिजाई करने के बारे में पूछने लगे तो वहां पहले से ही तैयारी में बैठे जगतार सिंह पुत्न धीरा सिंह, बलविंदर सिंह पुत्न समीर सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्न बलविंदर सिंह, जगरूप सिंह उर्फ जूपा पुत्न बलविंदर सिंह, वीर सिंह पुत्न बली सिंह, निशांन सिंह पुत्न काबल सिंह, जोधबीर सिंह पुत्न निशान सिंह, आकाशदीप सिंह पुत्न परमजीत सिंह, अवतार सिंह पुत्न बली सिंह, जोबन सिंह पुत्न अवतार सिंह, दलजीत सिंह पुत्न समीर सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्न बलबीर सिंह, पलविंदर सिंह पुत्न सविंदर सिंह सभी वासियान गांव चंबा कला, कघा सिंह पुत्न हीरा सिंह वासी कम्बोह ढायेवाला सभी दोषीयान असले समेत एकदम इकट्ठे हो गए।

बलविंदर सिंह और जगतार सिंह ललकारा मारकर कहने लगा के पकड़ लो इनको आज पैली बजाई करने का मजा चखा दो द्य इतने में निशान सिंह ने अपनी दस्ती 12 बोर की बंदूक का सीधा फायर मार देने की नीयत से शमशेर सिंह पर कर दिया जो उसकी छाती में लगा जिससे शमशेर सिंह पैली में ही गिर गया।

इतने में आकाशदीप सिंह ने अपनी बंदूक से सीधा फायर मार देने की नीयत से दविंदर सिंह पर किया जो उसके बाएं चूल्हे में लगा। इतने पर जब उसने शोर मचाया तो पलविंदर सिंह ने अपना ट्रैक्टर उसको मारने के लिए उसे पर चढ़ाने की कोशिश की तो उसने भाग कर अपनी जान बचाई।

फिर उसने तथा उसके लड़के हरप्रीत सिंह द्वारा ऊंची ऊंची शोर मचाया तो सभी दोषियों ने उन्हें जान से मारने की धमिकयां देते अपने-अपने हथियारों समेत मौके से दौड़ गए तथा जाते-जाते इसका महिंद्रा ट्रैक्टर 275 रंग लाल भी अपने साथ ले गए।

फिर उसने तथा उसके लड़के ने शमशेर सिंह को जब देखा तो उसकी गोली लगने कारण मौत हो गयी जिसकी उम्र 24-25 वर्ष थी तथा दविंदर सिंह जख्मी हालत में था जो तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल में इलाज अधीन है।

इस झगड़े की वजह रंजिश यह है कि दोनों पार्टियों का आपस में पैली को लेकर झगड़ा चल रहा है। थाना चोहला साहिब के थाना प्रभारी एस.आई राज कुमार ने बताया के इस संबंध में मुकदमा दर्ज रजिस्टर कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch