ISI समर्थन आंतकियों को किया पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार

by | Dec 14, 2024 | Crime

Dec 14, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के गुर्गे हरविंदर रिंदा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासियां द्वारा ऑपरेट किए जा रहे पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल, जिसे विदेश-आधारित गैंगस्टर गुरदेव सिंह उर्फ जैसल उर्फ पहलवान द्वारा चलाया जा रहा है, का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों (नाबालिग समेत) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने बताया कि उपरोक्त दोनों मुल्जिमों ने अजनाला पुलिस स्टेशन में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी.) रखने संबंधी अपने जुर्म को कबूल लिया है।

जिक्रयोग्य है कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जशनदीप सिंह उर्फ डैनी निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर और एक 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्जे से दो चीनी पी 86 हैंड ग्रेनेड और तुर्की में बनी एक आधुनिक 9 एमएम ज़िगाना पिस्तौल समेत गोला-बारूद बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने उनके काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिस पर वे जा रहे थे, को भी ज़ब्त कर लिया है। बताने योग्य है कि यह सफलता 23 नवंबर, 2024 को अजनाला पुलिस थाने के पास लगाए गए आई.ई.डी. की बरामदगी से तीन हफ्तों से भी कम समय में हासिल हुई है। जिक्रयोग्य है कि आतंकवादी संगठन बी.के.आई ने मीडिया प्लेटफार्म पर इस आतंकवादी कार्रवाई की जिम्मेदारी ली थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों मुलजिम गुरदेव जैसल, जो उन्हें काम के बदले पैसे और नशे का लालच देता था, के संपर्क में थे। उन्होंने आगे कहा कि जैसल ने आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के अलावा उपरोक्त दोनों मुल्जिमों को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, एस.एस.ओ.सी. अमृतसर की टीमों ने खुफिया आधार पर कार्रवाई शुरू की और मुलजिम जशनदीप डैनी और उसके नाबालिग साथी को हथियारों और विस्फोटक सामग्री समेत अमृतसर के क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एआईजी सुखमिंदर मान ने बताया कि मई 2024 में भी जशनदीप डैनी को बटाला पुलिस ने फिरौती के मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में ज़मानत मिलने के बाद जशनदीप फिर अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। इसी तरह नाबालिग व्यक्ति को भी पहले अगस्त 2024 में अमृतसर सिटी पुलिस द्वारा एक्टिवा स्कूटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और नाबालिग होने के कारण उसे कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया गया था।

इस संबंध में पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी., अमृतसर में आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25, विस्फोटक सामग्री (संशोधि) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 और भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 61 (2) और 111 तहत एफआईआर नंबर 69 दिनांक 13.12.2024 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपने संचालक के निर्देशों पर अजनाला पुलिस स्टेशन में आई.ई.डी. रखने का जुर्म कबूल लिया है और साथ ही खुलासा किया कि उन्हें हथियारों और विस्फोटक सामग्री की विभिन्न खेपें प्राप्त हुईं थीं।

डीजीपी ने कहा कि रिंदा, हैपी पासियां और जैसल के समुचे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस समूह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस मामले को तार्किक नतीजे पर पहुंचाया जा सके।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि हरविंदर सिंह रिंदा, हैपी पासियां और गुरदेव जैसल ने अपने साथियों को अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला के क्षेत्रों में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लामबंद करके सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की अपनी योजनाओं को अमली रूप देने के लिए उनके लिए हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप का प्रबन्ध भी किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch